RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 27 सितंबर से, प्रेसवार्ता में अध्यक्ष पवन जायसवाल ने दी जानकारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर। शनिवार को 10वीं फेडरेशन कप सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट महिला एवं पुरुष 2024 के आयोजन को लेकर स्थानीय होटल के सभागार में आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन जायसवाल , आयोजक संयोजक गुड्डू सिंह बबुआन, आयोजन सचिव कुमार विजय, आयोजन सदस्य अभय विश्वास भट्ट, धनन्जय सिंह, महिला संयोजक सुनिधि ने प्रेस वार्ता कर टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में जानकारी दी। आयोजन अध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि बिहार के आरा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। जिसका उद्घाटन 27 सितम्बर को होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वही आयोजन संयोजक गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि इस टूर्नामेंट के उद्घाटन में कई राजनेता उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री, मंत्री, विधायक एव विधान पार्षद भाग लेंगे। अभी तक खेल मंत्री बिहार सरकार, विज्ञान एवं प्राविधिगिकी मंत्री सुमित सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, आयोजन संरक्षक एमएलसी जीवन कुमार समेत कई लोग भाग लेंगे।आयोजन सचिव कुमार विजय ने बताया कि 8 राज्यो की महिला एवं पुरुष टीम भाग लेंगी। जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि यह टूर्नामेंट 27 सितम्बर से लेकर 29 सितम्बर को समापन होगा। अधिक से अधिक आरावासी खेल प्रेमी टूर्नामेंट देखने आए इसके लिए कई जगहों पर बैनर पोस्टर भी लगाए जा रहे।धनंजय सिंह ने बताया कि महिला एवं पुरूष खिलाड़ियो के सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। टूर्नामेंट वीर कुंवर सिंह स्टेडियम एवं महाराजा कॉलेज खेल ग्राउंड पर होगा।

Related posts

डॉ भारती प्रवीण पवार ने थैलेसीमिया बाल सेवा योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने ऑनलाइन की जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा।

rktvnews

जबलपुर:शहीद रघुनाथ एवं शंकर शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का होगा आयोजन: सुभाष जायसवाल

rktvnews

केंद्र ने खतरनाक वस्‍तुओं की ढुलाई में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन का उद्घाटन संस्करण।

rktvnews

Leave a Comment