RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर द्वारा आरा लोकसभा लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जी का संदेश पत्र वितरण किया जाएगा।

27और 28 फरवरी को सभी मंडलो मे कार्यशाला किया जाएगा।

आरा/भोजपुर 25 फरवरी।रविवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम संयोजक ईं.धीरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यशाला की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम के साथ किया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता विधानपार्षद वरिष्ठ नेत्री निवेदिता सिंह ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षो,विस्तारको,मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग अध्यक्षो,लाभार्थी मंडल संयोजको सहित अन्य कार्यकताओ को संबोधित करते हुए 27 और 28 फरवरी को सभी 32 मंडलो मे कार्यशाला करने का निर्देश देते हुए लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने की बात कही।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी लाभार्थियों को प्रणाम किया गया है।सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हे प्रधानमंत्री का पत्र सौंपेगे और उनका फीडबेक लेंगे। उक्त दौरान सभी कार्यकर्ता और नेता लाभार्थियों से जनसंपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस वर्षो के काल मे सबका विकास हुआ है।ऐसा कोई घर नही है जिस घर मे केन्द्र सरकार की योजनाओं की पहुंच न हो।चाहे उज्जवला योजना हो,चाहे आयुष्मान योजना हो,चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो,चाहे किसान समृद्धि योजना हो,चाहे मुद्रा लोन हो या ऐसे सैकड़ो योजनाएँ जो केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही हो,उससे महिला, किसान,युवा,गरीब सभी लाभान्वित हुए है।अब भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जा कर उनको प्रधानमंत्री का प्रणाम बोलेंगे।
वहीं मंचासीन जिला प्रभारी जितेन्द्र पांडेय,दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा,भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सह पटना महानगर प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी, लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के आह्वान पर लाभार्थियों से संपर्क करने पर बल दिया।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,कौशल यादव,मीरा यादव,प्रेम पंकज ललन,पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,मधु मिश्रा, सुषुमलता,शालिनी सिंह,अरविन्द पांडेय,विनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार स़िह,रंजना श्रीवास्तव, सुनील कुमार,रमेश कुमार कर्ण,धीरज सिंह,निशांत सिंह ,हिमांशु सिंह सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष,संयोजक,विस्तारक,मंडल अध्यक्ष,प्रभारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया गंगा कटावरोधी कार्यो का निरीक्षण।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम बनी विजेता।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलेक्टर ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण!जनसुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के निर्देश दिए।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य के धर्म ध्वज और पुस्तिका “भारत का नववर्ष – विक्रम संवत्” का किया विमोचन।

rktvnews

पीयूष गोयल वाशिंगटन डीसी में जीना रायमोंडो के साथ 6ठी भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment