RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहपुर, बड़हरा प्रखण्ड को बाढ़ग्रस्त घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य हो संचालित : सुदामा प्रसाद

शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गांव का अस्तित्व खतरे में, पूर्व जिलाधिकारी व सरकार है जिमेवार।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल सामुहिक रसोई, पशु चारा, प्लास्टिक व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करने का किया जाए व्यवस्था।

शाहपुर, बड़हरा के बाढ़ ग्रस्त गांवों के पानी में उतर कर किया सासंद सुदामा प्रसाद ने दौरा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)18 सितंबर।आरा लोकसभा सासंद सुदामा प्रसाद ने आज जिले के शाहपुर, बड़हरा प्रखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान शाहपुर के गौरा पुल पर, बड़हरा के बड़हरा, बबुरा में कई गांव के लोगों से वार्तालाप की और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। लोगों ने कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा जिसमें प्रमुख रूप से नाव की कमी, सामुदायिक भोजन की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, स्वास्थ संबंधित सवाल। जनता के इन सवालों को सुन कर सासंद सुदामा प्रसाद अधिकारियों पर बिफर पड़े जबकि अधिकारियों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि प्रशासन पुरी तरह बाढ़ से निपटने की तैयारी पहले ही कर चूका है और जब बाढ़ ने परीक्षा लेना शुरू किया तब सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई ।
गंगा नदी के मुख्य धारा में जवईनियां गांव विलीन होता नज़र आ रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान लोकसभा में सवाल उठाने और 25 अगस्त को पूर्व जिलाधिकारी से बात करने के बावजूद इसे गंभीरता से नही लिया गया। इस पर कड़ी करवाई होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केवटिया गांव का अस्तित्व भी खतरे में है इसलिए सरकार पहले से ही सचेत हो जाए और कारगर उपाय करें।
सांसद सुदामा प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक मात्रा में नावों की व्यवस्था की जाए जिनमें छोटी नाव से लेकर बड़ी नाव हों और सामुदायिक भोजन व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाय ताकि कोई भी बाढ़ पीड़ित इस आपदा में भूखें ना रह पाएं, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए दूध, फल, बिस्कुट, आदी के साथ साथ मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की जाए। सांसद ने कहा कि शाहपुर , बड़हरा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय और किसानों व बटाईदार किसान को मुवावजा दिया जाए।जवईनियां गांव के विस्थापित परिवारों को 5 डिसमिल जमीन पक्का मकान के साथ आवंटित किया जाय साथ ही साथ एस डी आर एफ की टीम को भी चौबीसों घंटे मुश्तैद रहने एवम पेट्रोलिंग करने का भी निर्देश दिया।
शाहपुर के इस दौरे में भाकपा माले के प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह, उत्तम रॉय,बैजू कुशवाहा, आइसा के ज़िला सह सचिव जयशंकर प्रसाद, सुरेंद्र पासवान,रवि राम विधायक प्रतिनिधि बब्लू राय, आर जे डी नेता मदन यादव, बड़हरा में प्रखण्ड प्रभारी विष्णु ठाकुर, माले नेता संतोष कुमार, नंदजी यादव, आरजेडी बड़हरा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभु यादव, मनोज सिंह, दुर्गेश रजक टीम के साथ थे ।

Related posts

अवैध कब्जों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता के निर्देश।

rktvnews

पटना:गृह विभाग में आयोजित “महिला सुरक्षा” विषयक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सम्पन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

भोपाल: गोकुल सोनी की कहानी “चीटर” का हुआ नाट्य मंचन।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित।

rktvnews

इम्फाल पश्चिम में ‘स्मार्ट पोषण, सशक्त पीढ़ी’ पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment