
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा ब्लॉक रोड, आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान EVM/VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस में EVM/VVPAT के भंडारण, रख-रखाव तथा सुरक्षा से संबंधित निर्वाचन आयोग के मैनुअल में उल्लिखित सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु प्रभारी पदाधिकारी (EVM वेयरहाउस) एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर; प्रभारी पदाधिकारी, EVM वेयरहाउस-सह-सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, भोजपुर; कनीय अभियंता, भवन प्रमंडल, आरा; तथा प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
