RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चंद्रयान के नाम पर डीलर गटक गए लाभुकों का अनाज शीर्षक के दैनिक अखवार में प्रकाशित भ्रामक खबर को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी हुए सख्त।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा किया गया संयुक्त जांच!जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा गटके गए अनाज शीर्षक से समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर तथ्यहीन एवं निराधार है:जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी

चतरा /झारखंड 06 सितंबर।जिला आपूर्ति पदाधिकारी, चतरा एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सिमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत- पीरी में जन वितरण प्रणाली दुकान का संयुक्त रूप से जांच किया गया। जांच के क्रम में ग्रामीणों एवं कार्डधारियों द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से ब्यान दिया गया है, कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण किया गया है।
हमलोगों से चन्द्रयान के नाम पर खाद्यान्न की कटौती नही की गई है और न ही हमलोगों के द्वारा चन्द्रयान के नाम पर प्रेस मीडिया को इस तरह का कोई ब्यान दर्ज कराया गया है। प्रेस मिडीया द्वारा अपने स्तर से चन्द्रयान के नाम पर भ्रामक समाचार प्रकाशित की गई है। ग्रामीणों से पूछ-ताछ में यह भी बताया गया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता का किसी भी राजनितिक दल से संबंध नहीं है। ग्राम पंचायत – पीरी के मुखिया उमेश राम द्वारा लिखित ब्यान दिया गया है कि मेरे द्वारा चन्द्रयान के नाम पर खाद्यान्न की कटौती से संबंधित प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी प्रकार का लिखित बयान या फिर साक्षात्कार नहीं दिया गया है। प्रेस मीडिया द्वारा अपने स्तर से चन्द्रयान के नाम पर भ्रामक समाचार प्रकाशित की गई है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने जांच के बाद बताया कि स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों में चन्द्रयान के नाम पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा गटके गए अनाज शीर्षक से समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर तथ्यहीन एवं निराधार है।

 

Related posts

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 अग्निशमन वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में राजस्थान स्थापना दिवस का हुआ आयोजन,राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्थापना दिवस पर कलाकारों ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला।

rktvnews

आहत धार्मिक भावनाओं की बात करने का असली हकदार कौन है?

rktvnews

Leave a Comment