RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बड़हरा विधायक ने जिलाधिकारी एवं पदाधिकारियों संग बखोरापुर मे तैयारीयो का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भोजपुर जिला मे आगमन होने वाला है। इस दौरान वे बड़हरा विधानसभा के बखोरापुर मे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री के भोजपुर जिला दौरे के दौरान बखोरापुर मे तैयारी को लेकर बुधवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित जिला के वरीय पदाधिकारी और प्रखंड पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल सहित सभी जगहो की तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़हरा विधायक ने कहा कि बड़हरा की धरती पर माँ बखोरापुर काली माई के प्रांगण मे बिहार के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बड़हरा मे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बड़हरा क्षेत्र के लिए विकास की राह प्रशस्त करेगा।उनके स्वागत मे बड़हरा क्षेत्र के सभी गाँवो से कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शामिल होंगे। उनका बड़हरा क्षेत्र मे आना सौभाग्य की बात है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय मुखिया सहित एनडीए के कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शामिल थी।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

देशभक्ति गीत सिर्फ शुरुआत है… यात्रा अभी बाकी हैः विकास जैन

rktvnews

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट।

rktvnews

भोजपुर:चित्रगुप्त परिवार द्वारा चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित,स्थापित की गई प्रतिमाएं।

rktvnews

जयपुर:सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025 की धूम : मेले में दिनभर उमड़ी भीड़ ,लाइव डेमो और कस्टमाइज़ेशन ज़ोन ने बढ़ाया सरस राजसखी मेले का आकर्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की डीआरडीए सभागार में सदर अनुमंडल नवादा के मुखिया के साथ समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

Leave a Comment