RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रेड क्रॉस के वॉइस प्रेसिडेंट सह उप विकास आयुक्त का बिदाई समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 सितंबर।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई के वाइस प्रेसिडेंट सह उप विकास आयुक्त भोजपुर विक्रम विरकर का स्थानांतरण हो गया जिन्हें मुजफ्फरपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। रेड क्रॉस की गतिविधियों पर बराबर नजर ,ब्लड बैंक का सुदृढ़ीकरण, रक्तदान पर विशेष जोर ,आर्थिक स्थिति को संपन्न बनाने तथा कोई भी रक्त के अभाव में परेशान न हों,इसके लिए लगातार संपर्क ,मार्गदर्शन और सलाह के साथ-साथ अपनी सक्रियता से ब्लड बैंक को विकसित करने का प्रयास करने वाले महान व्यक्तित्व वाले डीडीसी का स्थानांतरण से हृदय व्यथित जरूर हुआ लेकिन ऐसा विश्वास बना कि निश्चित रूप से कभी ना कभी और उच्च पद पर जिला का नेतृत्व करने का अवसर जरूर मिलेगा। सचिव डा विभा कुमारी के अल्प समय की सूचना पर रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद यादव के नेतृत्व में सोमवार को विदाई सह आभार कार्यक्रम आयोजित हुआ। रेड क्रॉस की ओर से संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा साल ,बुके ,माला आदि समर्पित कर अपने प्रिय सहयोगी का सम्मान किया गया। स्वागत करते हुए सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने डीडीसी के ब्लड बैंक के प्रति सकारात्मक बहुत से कार्यों का जिक्र किया तथा लगातार सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।आपके नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी कई उपलब्धियां हासिल की।वहीं डॉक्टर एस के रूंगटा ने डीडीसी के साथ अपने कार्य करने के कई संस्मरण को साझा किया और इनके बहुआयामी व्यक्तित्व की भूरी भूरी प्रशंसा की।।पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने भी डीडीसी के सरल व्यक्तित्व सबके सहयोगी,सबको सम्मान देने वाले और जिले के विकास में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर विवेकानंद यादव ने डीडीसी के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि सर आप हम लोगों का भरोसा है कि आप निश्चित रूप से जिले का नेतृत्व करेंगे इसके लिए शुभकामना है।। स्वागत स्वागत गीत भाई नंदकिशोर सिंह यादव ने सुनाया जिससे डीडीसी काफी प्रभावित रहे और देने का आग्रह भी किया।
डीडीसी ने खुले रूप से कहा कि मुझे जब यहां आने का मौका मिला तो इस जिला के बारे में जो बताया गया था उससे मैं काफी सशंकित था लेकिन यहां आकर जब काम करना प्रारंभ किया तो लोगों ने खुले रूप से मेरे कार्यों का समर्थन किया,कदम से कदम मिलाकर जिला के विकास में अपना हर तरह से योगदान दिया। मैं भोजपुर वासियों के प्यार और इनकी कार्य करने का हौसला को सदा याद रखूंगा। रेड क्रॉस के सदस्यों का प्यार और सहयोग सदा मेरे दिल में बसा है जो सदा अमिट रहेगा।
अंत में पूर्व सचिव व ब्लड डोनेशन समिति के चेयरमैन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने डीडीसी के कई उपलब्धियां की चर्चा की जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रधानमंत्री उद्यमी योजना, ऋण,कृषि, रोजगार व्यवस्था ,शिक्षा व्यवस्था जिले का विकास ऐसे कई कार्यक्रमों को जनहित में करके इतिहास बनाया। इस अवसर पर लालदास राय, डॉक्टर एस के रुंगटा डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह,नंद किशोर सिंह यादव ,डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा ,अशोक शर्मा, सरफराज अहमद ,डॉ जितेंद्र शुक्ला , हरेंद्र प्रसाद सिंह,विजय मेहता ,अजीत मेहता ,संजीव कुमार, टिंकू जी, डॉक्टर अर्चना सिंह ,अवधेश पांडे ,रामकुमार सिंह, आनंद मोहन सिन्हा आदि रहे।

Related posts

उत्तराखंड: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा देहरादून में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया।

rktvnews

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

देवघर:गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन का क्रिकेट मैच: सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर जोर।

rktvnews

24 मई को अमित शाह आरके सिंह के समर्थन में पहुंचेंगे आरा।

rktvnews

भोजपुर: शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment