RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:पी एम ई जी पी, पी एम एफ एम ई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभुकों को जिलाधिकारी ने सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र।

विभागीय पदाधिकारियों एवं सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का दिया स्पष्ट निदेश।

RKTV NEWS/सारण( छपरा) 31 अगस्त।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री फॉर्मेलाइजेसन ऑफ माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला के विभिन्न बैंकों द्वारा वर्त्तमान वित्तीय वर्ष (2024-25) में लाभुकों को ऋण की स्वीकृति दी जा रही।
आज समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमन समीर ने पीएमईजीपी के 15 लाभुकों को 132.8 लाख रूपये, पीएमएफएमई के 10 लाभुकों को 100.35 लाख रुपये तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के एक लाभुक को एक लाख रुपये का स्वीकृति पत्र वितरित किया। उन्होंने लाभुकों से उनके उद्यम के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।
लाभुकों द्वारा आटा/मसाला मिल, तेल मिल, बेकरी, फर्नीचर हाउस, सौस निर्माण, स्टील वर्क्स, बेसन मिल आदि जैसे उद्यमों की स्थापना हेतु इस योजना के तहत ऋण लिया गया है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अग्रणी प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा लाभुकगण उपस्थित थे।

Related posts

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

पटना:राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर “मॉक अभ्यास” का सफल आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:संयुक्त निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई!उप निदेशक सह जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी ने लिया प्रभार।

rktvnews

भोजपुर:पीजी मनोविज्ञान वीकेएसयू द्वारा योग पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

उज्जैन:जलमग्न होने वाली पुल पुलियों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं : संभागायुक्त,संजय गुप्ता

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त दो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment