RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मुज्जफरपुर से अपहृत चिकित्सक पुत्र विवेक को भोजपुर से किया बरामद।

मुज्जफरपुर कांटी थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में भोजपुर पहुंचा पुलिस दल।12 घंटो में किया घटना का उद्भेदन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,18 मार्च।मुज्जफरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के कल शाम अपहृत चिकित्सक पुत्र विवेक ठाकुर को आज भोजपुर के रतनाड के बधार से बरामद कर लिया गया। मुज्जफरपुर कांटी थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में आए पुलिस दल ने काफी खोजबीन के बाद 12 घंटे के अंदर ही अपहृत की बरामदगी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरुणा गांव के एक स्कॉर्पियो गाड़ी से चिकित्सक पुत्र का अपहरण किया गया था। जिसका कारण चिकित्सक और किरायदार के बीच उत्पन्न हुए विवाद को बताया जा रहा है जिसमे बदले की भावना से किरायदार ने ऐसे कदम को अंजाम दिया। चर्चा तो यह भी है की इस कांड में जेल में बंद बोतल महतो की भी संलिप्ता है।इस बरामदगी के संबंध में थाना प्रभारी कांटी संजय सिंह ने प्रकाश डालते हुए बताया की अपहरणकर्ताओं द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी को वरुणा में छोड़ दिया गया था और अपहृत को साथ ले अगीयाव के रतनाड गांव के बधार में रख परिजनों से फिरौती की मांग कर रहे थे।जिसे पुलिस की तत्परता और गुप्त सूत्रों के माध्यम से इसका खुलासा किया और स्थानीय थानों की मदद से अपहृत की बरामदगी की गयी साथ ही इसमें प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी के अलावा घटना में संलिप्त चरपोखरी और नारायणपुर के दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया। घटनाक्रम की कानूनी प्रक्रिया पश्चात कांटी थाना प्रभारी संजय सिंह की नेतृत्व वाली टीम वापस मुज्जफुर के लिए रवाना हो गई।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘युवा बिजनेस महासम्मेलन- 2025’ को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:तेजस्वी यादव के जंगलराज लाने के मंसूबो को जनता कुचल देगी:योगी आदित्यनाथ

rktvnews

भोजपुर : “प्रशासन गाँव की ओर-2024” कार्यक्रम के तहत कैम्प आयोजित! चार पंचायत में लगा कैंप।

rktvnews

भोपाल:एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता के लिए सीएमएचओ के नेतृत्व में कैंडल मार्च।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना”नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : संजय कुमार तिवारी

rktvnews

भोजपुर : कुंडेश्वर मे शतचंडी महायज्ञ के मद्देनजर निकली जलयात्रा।

rktvnews

Leave a Comment