RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हजारों वर्ष प्राचीन है शास्त्रीय संगीत की परंपरा : डॉ. किरण कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। बुधवार को बक्शी कुलदीप नारायण कल्चरल सोसाईटी द्वारा आयोजित 111वां श्री कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह की तृतीय निशा पर आयोजित कार्यक्रम पर भारतीय संगीत की परंपरा हजारों वर्ष प्राचीन है । इस परंपरा के संस्थापक स्वयं नटराज भगवान् शंकर हैं जिनके डमरू से निकली नाद ने संगीत का रूप धारण किया । इस परंपरा को विस्तृत करने वाले नटवर श्री कृष्ण ने तो कालिया के फन पर भी नृत्य से सृष्टि को आनंदित किया है। संगीत वो अमृत है जिसके रसपान से परम सुख की अनुभूति होती है । उक्त बाते कवियित्री डॉ. किरण कुमारी ने उद्घाटन करते हुए कही । अवसर था स्थानीय महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चर्चित शास्त्रीय गायक उस्ताद निजामुद्दीन खां ने राग पुरिया धनाश्री में विलंबित ख्याल के साथ द्रुत ख्याल ” पयलिया झनकार मोरी झनन झनन बाजे झनकार” व ठुमरी बातों बातों में बीत गयी रात ” प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया । वरिष्ठ तबला वादक राणा प्रताप सिन्हा ने स्वतंत्र तबला वादन में अजराड़ा घराने की खास बंदिशों को सुनाकर समां बाँधा। कथक नृत्यांगना हर्षिता विक्रम ने कथक नृत्य के प्रारंभ में श्री राम की वंदना, तीनताल में शुद्ध कथक व मीरा की कृष्ण भक्ति पर आधारित भाव प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। हरमोनियम पर श्रेया पांडेय व तबले पर सूरज कांत पांडेय ने संगत से रंग भरा । मंच संचालन रोहित कुमार व धन्यवाद ज्ञापन गुरु बक्शी विकास ने किया ।

Related posts

गृह मंत्री के आगमन की तैयारी को ले बैठक और विशाल सिंह के नेफेड डायरेक्टर निर्वाचित होने पर पूर्व सांसद के घर पर बंटती रही मिठाइयां।

rktvnews

आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’:42वीं जन्म-जयंती पर विशेष

rktvnews

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!

rktvnews

देश में खाद्यान्न, फल-सब्जियों की कमी नहीं रहने देंगे, भारत को विश्व की फूड बॉस्केट बनाएंगे :शिवराज सिंह

rktvnews

पितृपक्ष मेला 2023 में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी संग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

rktvnews

Leave a Comment