RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक सम्पन्न।

प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त चतरा श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की सितम्बर तिमाही की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, प्रबंधक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रांची, डीडीएम नाबार्ड, मुख्य प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिले में स्थित सभी बैंको के समन्वयक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले के सभी बैंकों को कृषि के क्षेत्र में मुख्यत किसान क्रेडिट कार्ड में अपने प्रदर्शन को सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बैंको के समन्वयकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्वतः लक्ष्य प्राप्ती का निर्देश दिया। जिले के ऋण जमा अनुपात पर भी नराजगी जताते हुए बढ़ाने का निर्देश दिया। चतरा जिले का ऋण जमा अनुपात 32.35 प्रतिशत है जो कि न्यूनतम मान 40 प्रतिशत से कम है। आरसेटी चतरा के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गईं।
उप विकास आयुक्त ने सभी सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगली बार बैठक में आए तो प्रर्दशन संतोषजनक हो।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 अप्रैल 25

rktvnews

डीएफएस ने सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में आरक्षण को लागू करने, दिव्यांगजनों के लिए सेवाओं की पहुंच और लोक शिकायतों के निपटान के लिए वर्कशॉप आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां ‘कोई भूखा ना सोए’ की संकल्पना हो रही साकार: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment