RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सीतामढ़ी:4 फरवरी 2024 को होगा लीगल मेगा कैंप का आयोजन!सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट दिया जाएगा।

सीतामढ़ी/बिहार 01 फरवरी।लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय देने के मकसद से विधिक सेवा प्राधिकार ,सीतामढ़ीऔर जिला प्रशासन द्वारा मेगा लीगल कैम्प का आयोजन स्थानीय डुमरा हवाई अड्डा मैदान में किया जाएगा। चार फरवरी को आयोजित होने वाले इस मेगा लीगल शिविर में जिले के हर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कैंप में लोगों को बिहार सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन स्पॉट दिया जाएगा। इस संबंध में समाहरणालय के विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मेगा लीगल कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सचिव ,विधिक सेवा प्राधिकार मनीष शाही ,प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा साकेत कुमार के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।बताया गया कि विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के मद्देनजर लोगों से आवेदन भी लिए जाएंगे जिसका निष्पादन निर्धारित अवधि में किया जाएगा। बताया गया कि इसके लिए शिविर स्थल पर अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे।मेगा लीगल कैंप में स्वास्थ्य,शिक्षा,आई सी डी एस,श्रम विभाग,उद्योग विभाग, जीविका,नगर निगम,सामाजिक सुरक्षा,कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण,विद्युत, मत्स्य,पशुपालन,
कृषि ,आपूर्ति,डी आर डी ए तथा अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ कैंप भी लगाए जाएंगे।विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट लाभुकों को दिया जाएगा। जिला प्रशासन सीतामढ़ी के सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा उनकी टीम इस कैंप में अपने निर्धारित स्थल पर मौजूद रहेंगे। लीगल मेगा कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन के निमित जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी विभागों द्वारा तैयारी शुरू की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी कराया जाएगा।
बैठक में सदर अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार ,नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे ,जिला आपूर्ति पदाधिकारीअजय कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार धनंजय ,डीसी एल आर सदर अमित राज ,सिविल सर्जन ,जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:लैंगिक अपराध एवं हिंसा पर हुआ सेमिनार,बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा हमारा दायित्व : थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी

rktvnews

बक्सर:किला मैदान में खादी मेला सह उद्यमी बाजार का उद्घाटन।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांधीनगर में राष्ट्रव्यापी वित्तीय जागरूकता अभियान “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” लॉन्च किया।

rktvnews

पंचायत उपचुनावों के अंतिम दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का है लक्ष्य : भुवन पांडेय

rktvnews

चतरा : स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment