RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में पोयट्री रिसाईटेशन कॉम्पटीशन आयोजित, प्राचार्या डा आभा ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त। गुरुवार को जगजीवन कॉलेज,आरा के अंग्रेजी विभाग द्वारा “poetry Recitation Competition” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या प्रो(डॉ) आभा सिंह एवं मंच संचालन अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ असलम परवेज ने किया ।इस काव्य- पाठ/ कथा -वाचन प्रतियोगिता में जज की भूमिका में अंग्रेजी विभाग के डॉ नवारुण घोष एवं हिंदी विभाग के डॉ अमरेश कुमार थे। काव्य- पाठ के इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने स्वरचित रचनाओं के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान अंग्रेजी विभाग के क्रमशः कुमार वैभव एवं कुमारी साक्षी तथा तृतीय स्थान हिंदी विभाग की छात्रा श्रुति कुमारी ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्राचार्या द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों में प्रो(डॉ) अजय कुमार, प्रोअमृतलाल जायसवाल, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, प्रो चंदन कुमार, डॉ सूर्यकुमार, डॉ आर बी चौपाल, डॉ रामेश्वर सिंह ,डॉ अरशद अली के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:हिंदू धर्मस्थलों को सरकारी नियंत्रण से शीघ्र मुक्त किया जाए : जनसंघ

rktvnews

पूर्व प्रधानाध्यापक के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए गणमान्य! अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के छूट के लिए शिष्टमंडल मिलेगा मंत्री से।

rktvnews

होली में डीजे और अश्लील गीतों पर होगी सख्त कार्रवाई।

rktvnews

गढ़वा:खनन क्षेत्र का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शिता एवं मानकों के अनुपालन का दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

भारत के उमरोई छाबनी में “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023” शुरू, भारतीय और मलेशियाई सेना शामिल।

rktvnews

Leave a Comment