RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

डॉ रेणु मिश्र रचित भारत का अमृत काल (विजन 2047 ) का लोकार्पण समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अगस्त। मंगलवार को स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग , वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पुराना कैंपस आरा में डॉ रेणु मिश्र द्वारा लिखित तथा जनहित परिवार रजत जयंती प्रकाशन श्रृंखला चार के तहत प्रकाशित पुस्तिका ‘भारत का अमृत काल ( विजन 2047) ‘का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनहित परिवार भोजपुर के कार्यकारी अध्यक्ष साहित्यकार जगत् नंदन सहाय ने किया। पुस्तक का लोकार्पण करने के पश्चात अपने उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि इस छोटी सी पुस्तिका में डॉ. रेणु मिश्रा ने 1947 से अब तक हुए देश के विकास के साथ-साथ वर्तमान सरकार की उपलब्धियां और विकसित भारत के संकल्प विजन 2047 को संक्षिप्त में बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया है। विशिष्ट अतिथि अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस छोटी सी पुस्तिका में भारत के आर्थिक विकास की झलक भी दिख रही है पांचवी अर्थव्यवस्था से भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प भी बखूबी दिख रहा है।अपने अध्यक्षीय संबोधन में जगत् नंदन सहाय ने कहा कि जनहित परिवार रजत जयंती प्रकाशन श्रृंखला चार के तहत प्रकाशित डॉ. रेणु मिश्रा की प्रस्तुत पुस्तिका भारत के अमृत काल को सही ढंग से समझने का प्रवेश द्वार है । मुख्य वक्ता स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर दिवाकर पांडे ने कहा कि पुस्तिका में लेखिका द्वारा गागर में सागर भरने का एक सफल प्रयास है।
समारोह में अपने-अपने विचार रखने वालों में प्रो. नंदजी दुबे, प्रो. बलिराज ठाकुर, प्रो. नीरज कुमार वर्मा,प्रकाश ओझा, प्रो. विश्वनाथ चौधरी, प्रोफेसर अवध बिहारी सिंह, प्रो. शशि सिंह, डॉ किरण कुमारी, प्रो. उमेश सिंह, प्रो. कुंदन सिंह आदि प्रमुख थे। मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने , अतिथियों का स्वागत प्रकाश ओझा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल ने किया।

Related posts

भोजपुर : बनाही, दुबवल व बनकट के बधार मे लगी आग से गेहूँ की फसल जलकर राख।

rktvnews

अभा प्रगतिशील लेखक संघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 अगस्त से जबलपुर में।

rktvnews

देवघर: सावन की तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त ने रुटलाइन व कावड़िया पथ का किया निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

छत्तीसगढ़: तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment