RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची: निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें : हफ़ीज़ुल हसन

नगर विकास मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने रांची नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की, की समीक्षा, दिए निदेश।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)20 अगस्त।निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें। धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें। रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है क्योंकि यह राज्य की राजधानी, राँची शहर की स्वच्छता एवम् विकास पर ध्यान देती है। इसलिए इस निगम के अन्तर्गत सभी योजनाओं को पूरा करें। उक्त निदेश नगर विकास मंत्री श्री हफ़ीज़ुल हसन ने रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिया।

आम लोगों की समस्याओं का निदान ससमय हो, यह सुनिश्चित करें।

श्री हसन ने कहा कि राजधानी रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधा किस प्रकार प्रदान की जाए, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी। बारिश में नालियां जाम न हों, पथ , स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहें। यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होना चाहिए।

बैठक में मंत्री के द्वारा निम्न निदेश भी दिए गए-

शहर में ड्रेनेज या जलापूर्ति योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को ससमय दुरुस्त करें।ताकि आम लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी वेलनेस सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से करें ताकि मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से हो सके।

शहरी क्षेत्र में ख़राब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराएं।

झिरी डंप यार्ड के legacy waste के निस्तारण प्रक्रिया में गति लायें।

सभी को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता-नगर आयुक्त

इस मौके पर नगर आयुक्त श्री संदीप सिंह ने कहा कि
कैपिटल सिटी के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है। रांची नगर निगम ,नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निगम स्तर के सभी सिविल वर्क्स को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाई, लाइट, आईटी, डे-एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई, एवं अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव ज्योत्सना सिंह, अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, पीएचईडी के प्रतिनिधि, सभी नगर प्रबंधक, सभी नगर नगर अभियान प्रबंधक, अभियांतगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आरा में बिहार आईडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन,नवाचार को मिला नया मंच।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने क्षेत्र मे बाढ़ का किया निरीक्षण,पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

पटना:सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित।

rktvnews

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:CMD, REC Limited, नई दिल्ली-सह-गढ़वा जिला प्रभारी, नीति आयोग, भारत सरकार अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे गढ़वा, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी संग किया समीक्षा बैठक कर दिये महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

rktvnews

Leave a Comment