RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)27 सितंबर।आगामी विधानसभा से पूर्व मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण के लिये कार्रवाई की जा रही है।
जिन मतदानकेन्द्रों पर 1500 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ आयोग के निदेशानुसार नया मतदानकेन्द्र बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जर्जर भवन में स्थित मतदानकेन्द्रों को निकटतम सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। सभी चलंत मतदानकेन्द्रों को भी निकटतम सरकारी भवन में शिफ्ट किया जायेगा।
इन सभी मापदंडों के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर मतदानकेन्द्रों की ड्राफ्ट सूची तैयार की थी। संशोधित ड्राफ्ट सूची में 10 नये मतदानकेन्द्र प्रस्तावित किये गये। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सारण जिला में कुल 3029 मतदानकेन्द्र थे।
विगत बैठक में सभी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों से आपत्ति/सुझाव मांगे गये थे। सभी प्राप्त आपत्ति/सुझावों के आलोक में ईआरओ द्वारा स्थलीय जाँच कर अपनी अनुशंसा की गई।
इस प्रक्रिया के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में विधायकगण एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई।
सभी सदस्यों के साथ दिये गए आपत्तियों के आलोक में ईआरओ की अनुशंसा पर एक एक कर विधानसभावार चर्चा की गई।
कुछ मामलों में फिर से जिला स्तरीय टीम से जाँच कराने की आवश्यकता बताई गई। इन मामलों में पुनः जाँच के उपरांत तैयार अंतिम सूची का प्रस्ताव भेजा जायेगा।
बैठक में विधायक तरैया, विधायक सोनपुर विधायक छपरा, विधायक मांझी, विधायक मढ़ौरा, सांसद एवं अन्य विधायकगण के प्रतिनिधि गण, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज एन एस एस इकाई द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित!जरूरत मंदों की सेवा करके एनएसएस टीम उत्साहित:कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विभा वर्मा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में महाराष्ट्र के 4G कनेक्टिविटी डेटा प्रस्तुत किए।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, मांगों और समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

Leave a Comment