RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने की डीसी मोनिका गुप्ता के साथ वीसी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीसी मोनिका गुप्ता।

आज आईटीआई में योग प्रशिक्षण का अंतिम दिन।

21 जून को आईटीआई ब्वाय में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम

19 को जिला स्तर पर होगा योग मैराथन।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा)14 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक भागीदारी के लिए सभी एनजीओ, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। अधिकारी अभी से तैयारियां शुरू कर दें। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। इस बार योग दिवस पर स्पोर्ट्स आइकान को बुलाया जाए। इस मौके पर एसएचजी का स्टाल लगेगा। योग स्थल पर सैलरी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा जाएगा।
डीसी ने बताया कि योग प्रशिक्षण 15 जून तक आइटीआई में चल रहा है। इसमें सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भाग लें। इसके बाद 19 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जनसाधारण, योग संस्थान, पुलिस, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट और गाइड हिस्सा लेंगे।
इस बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डा अजीत यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यहां कराएं पंजीकरण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा आमजन गूगल फॉर्म https://forms.gle/FEC61RD5pk6L39m46 पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-298205 पर भी फोन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Related posts

हरिहरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तूर दाल उत्पादक किसानों के पंजीकरण, खरीद एवं भुगतान के लिए NAFED और NCCF द्वारा विकसित पोर्टल का लोकार्पण किया।

rktvnews

दरभंगा:डी.एम. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी सोनाली सिंह ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’:42वीं जन्म-जयंती पर विशेष

rktvnews

Leave a Comment