RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा हेल्पिंग हैंड द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया।

युवाओं को प्रेरित कर रक्तदान कराना लक्ष्य- संस्कार कृष्ण।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मार्च । आज आरा हेल्पिंग हैंड के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में किया गया। जिसमें कुल आठ युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर अपने दायित्व और जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प को पूरा किया। संस्था के संयोजक संस्कार कृष्ण ने बताया कि हम सभी युवा रक्तदान के महत्व को जानते है इसलिए बार-बार रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने में सहायक बनते हैं। ऐसे तो जब जरूरत पड़ती है उसके लिए भी सहयोगी सदस्य अपना रक्त देते हैं। रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जाए इसके लिए सदैव छात्र छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक बनाते है और रक्तदान कराते है जो संस्था एक मात्र लक्ष्य है। युवाओं के रक्तदान से ही ब्लड बैंक समृद्ध होगा और जरूरत पर रक्त प्राप्त होगा।
इस मौके पर रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी, ब्लड डोनेशन कमेटी के संयोजक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह, सदस्य शमशाद प्रेम विशेष रूप से उपस्थित रहे और रक्त दाताओं का हौसला अफजाई किया।
रक्तदान करने वालों में प्रकाश कुमार, सनी सिंह, ओ पी लीला पांडे ,विकास कुमार, आयुष कुमार ,किशन सिंह,दीपक कुमार सनोज कुमार आदि रहे। संस्था की ओर से प्रफुल्ल ,ऋषभ, चित्रांश दुर्गेश तथा रेडक्रॉस के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: टेंपुओं की हड़ताल के बीच अम्बेडकर सेवा समिति ने शुरू की निःशुल्क वाहन सेवा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आईआईएम बैंगलोर के स्वर्ण जयंती समारोह के हिस्से के रूप में इसके स्थापना सप्ताह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ के नेतृत्व मे चला सघन चेकिंग अभियान।

rktvnews

Leave a Comment