RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम और एसपी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार) 14 अगस्त।मंगलवार को आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा एवं अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक तक संपन्न की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों में देश के प्रति और राष्ट्रीय घ्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2024 के अवसर पर लोग अपने घरों पर, कार्यालयों में तिरंगा फहरायें एवं तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया एकाउंटस एवं www.Harghartiranga.com वेबसाईट पर अवश्य अपलोड करें।
भगत सिंह चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शाहिद भगत सिंह की मूर्ति पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त के साथ में अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
तिरंगा यात्रा के अवसर पर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा, गॉधी इंटर विद्यालय नवादा के छात्र उपस्थित हुए साथ ही जिला क्रिकेट संघ के सभी सदस्य एवं खिलाड़ी, जिला एथेलेटिक एशोसिएशन के सभी खिलाड़ी, जिला हैंडबॉल के खिलाड़ी एवं गॉधी इंटर विद्यालय नवादा के स्कॉट एवं गाइड के छात्र सम्मिलित हुए।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने नवादावासियों से अपील किया है कि नवादा जिले के सभी नागरिकों/सभी संस्थानों, सभी संगठनों से अपील किया कि सरकार द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में अवश्य भाग लें तथा तिरंगे यात्रा में सम्मिलित हों। इस अवसर पर आप अपने घरों/कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएँ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्त्ता नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, गोपनीय प्रभारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कला एवं सांस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:“आमजन से मिलने का कार्यक्रम” वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू : जिलाधिकारी

rktvnews

उज्जैन:श्रावण के पहले सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्‍वरूप में निकले नगर भ्रमण पर।

rktvnews

भोजपुर:प्रमंडल स्तरीय स्कूल खेल मुक्केबाजी में भोजपुर के मुक्केबाजों का रहा दबदबा और जीते मेडल।

rktvnews

सदर अस्पताल गढ़वा में HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

rktvnews

एचएएल को एलएंडटी से हल्के लड़ाकू विमान एमके1ए के लिए विंग असेंबली का पहला सेट प्राप्त हुआ।

rktvnews

राजकीय समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व उपेंद्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी गई श्रृद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment