RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय सब जुनियर गो प्रतियोगिता में भोजपुर के नन्हें खिलाड़ियों ने पदक जीत बिहार का बढ़ाया मान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।भोजपुर जिला के सदर प्रखण्ड के ग्राम बड़की सनदिया के नन्हें खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय सब जुनियर गो प्रतियोगिता में पदक जीतकर बिहार व भोजपुर का सम्मान बढ़ाया है।इससे नन्हें खिलाड़ियों में काफ़ी उत्साह और अपनी प्रतिभा बढ़ाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बताते चले की ये बच्चे शिक्षक और खिलाड़ी चन्दन पाण्डेय एवं नीतू कुमारी की पुत्री राजनंदनी 9 वर्ष, पुत्र राघव चन्दन 7 वर्ष एवं केशव चन्दन 5 वर्ष के है,जो इंडो एमेच्योर गो एसोसिएशन एवं एमेच्योर गो एसोसिएशन ओडिशा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय सब जुनियर गो प्रतियोगिता में बिहार के लिए पदक जीत कर अपने गाँव जिले और पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।श्री चन्दन पाण्डेय भी एक कुशल खेल प्रशासक हैं जिन्होंने भी खेल के क्षेत्र में कई उपलब्धि हासिल की है।
यह प्रतियोगिता 22 से 24 नवंबर 2025 तक यूथ हॉस्टल पुरी ओडिशा में आयोजित की गई । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 19 राज्यों से लगभग 350 खिलाड़ियों ने अलग अलग कैटेगरी में भाग लिया जिसमें ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बभनौली के दूसरे कक्षा के छात्र राघव चन्दन ने एकल स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया जबकि एल के जी में पढ़ने वाले केशव चन्दन ने एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। वहीं आर वी एस पब्लिक स्कूल की कक्षा चार की छात्रा राजनंदनी ने बिहार टीम को टीम इवेंट का रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इतने कम उम्र में ही इन तीनों बच्चों की सफलता पर उनके परिवार ही नहीं बल्कि गाँव समाज में भी खुशी की लहर है। साथ ही इनके आगमन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया गया।

Related posts

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व राजस्व से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना : होली मिलन पर सहाय-सदन में खूब उड़े अबीर-गुलाल! होली गीतों से सजी महफिल।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

मुस्कराहटें !

rktvnews

भोजपुर:देश के “वोट चोर” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौटंकी कर रहे हैं :आलोक रंजन, जिला प्रवक्ता ,राजद

rktvnews

भोजपुर : जनहित परिवार ने स्वर्गीय बीगन प्रसाद की स्मृति में कवि गोष्ठी का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment