RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

लोक अदालत की सफलता को बैठक! वादियों के अधिवक्ता नही होने पर स्वयं कर सकते है सुलह वाद:विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन

आरा/भोजपुर( अमरेश सिंह)25 अगस्त। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा आदित्य सुमन की अध्यक्षता में आज आगामी लोकादालत की सफलता को ले दो बैठक की गई। जिसमें एक बैठक में खनन विभाग एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारीगण द्वारा किया गया जिसमें अधिक से अधिक निष्पादित हो सकने वाले वादों पर विचार विमर्श किया गया। वही दूसरी बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित बीमा वाद में कंपनी के पदाधिकारीगण एवं उनके अधिवक्ता के साथ किया गया। बैठक में सचिव द्वारा वादों के अधिक से अधिक निष्पादन हेतु चर्चा की गई, तथा बीमा कंपनी के अधिवक्तागण को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा आदित्य सुमन ने यह भी कहा कि यदि किसी पक्षकारगण के सुलहनीय वाद में अधिवक्ता नियुक्त नहीं है और पक्षकारगण अपना वाद सुलह करना चाहते हैं तो वे सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क कर अपने वाद का निशुल्क निष्पादन सुलह के आधार पर कर सकते हैं साथ ही सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसके लिए जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के सहयोग से जिले में मुख्य 10 स्थान को चिन्हित कर होर्डिंग के माध्यम से भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

चतरा:प्रिपरेशन फोर प्री रिवीजन से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने किया आरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 जून 25

rktvnews

भोजपुर:चिकित्सक दिवस सप्ताह पर फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा हुए सम्मानित।

rktvnews

गिरीडीह:ईद, सरहुल और रामनवमी हमारे समाज की सांस्कृतिक विविधता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं:अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता

rktvnews

राजस्थान:सऊदी अरब की कंपनियों ने राजस्थान के स्वास्थ्य, आईटी और आईटीईएस, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग, ऑटोमोबाइल और स्पेयर पार्ट्स जैसे क्षेत्रों में निवेश में रुचि दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment