RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च।दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने बुधवार को दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आरा जंक्शन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद कुल्हड़िया स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, साइडिंग इत्यादि का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आरा जंक्शन पर निर्माणाधीन कार्यों का गहन निरीक्षण करने के साथ कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा।
इन्होंने बताया की आरा और बिहिया स्टेशन का पुनर्विकास होगा इस निमित्त आरा जंक्शन के प्लेटफार्म, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, साइडिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग एरिया, वाशिंग पिट इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। डीआरएम ने आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन को ऊंचा करने साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने लिफ्ट को जल्द चालू करने पूर्वी गुमटी के पास लाइट आर‌ओबी के जल्द काम शुरू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीआरएम के निरीक्षण से कैपिटल एक्सप्रेस, कोलकाता गरीब रथ के आरा जंक्शन से नियमित परिचालन होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौके पर दानापुर मंडल के सीनियर कमांडेंट, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएन‌ई, डिप्टी सीपीएम गति शक्ति, स्टेशन प्रबंधक आरपीएफ इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के आरा और बिहिया स्टेशन का पुनर्विकास होगा।

Related posts

अररिया में पत्रकार विमल यादव के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए सरकार: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

rktvnews

विकसित भारत: जी राम जी योजना मनरेगा के आगे का कदम है:केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

गढ़वा: डीटीओ के निर्देश पर विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों और सड़क – सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

NCC कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कराया गया योगाभ्यास।

rktvnews

दरभंगा:उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा गठित पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने किया उपकारा दरभंगा और बेनीपुर का दौरा।

rktvnews

रामगढ़ में हुआ विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment