RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले में एसआईआर के तहत मतदाताओं को 2003 की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक झोन में हेल्पडेस्क स्थापित।

हेल्पडेक्स की जानकारी क्यूआर कोड पर भी उपलब्ध।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)29 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा द्वारा नियमित रूप से जिले के समस्त ERO से बैठक कर प्रतिदिन किये गए कार्य की समीक्षा की जा रही है। इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 में संलग्न बीएलओ, बीएलओ सहायक, सुपरवाईजर से इस सबंध में किये जा रहे कार्य की जानकारी तथा इस संबंध में आने वाली कठिनाईयों का समाधान भी त्वरित किया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय तथा नगर निगम इंदौर द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है।
आम मतदाताओं की सुविधा के लिए इंदौर जिले में 2003 की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रत्येक झोन एवं ऐसे मतदान भवन जिनमें तीन या उससे अधिक मतदान केन्द्र हैं, में भी हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहाँ मतदाता अथवा उनके परिजन उपस्थित होकर संबंधित जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से प्राप्त कर सकते हैं। जिले के सभी हेल्प डेस्क की सूची दिए गये क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके देखी जा सकती है।

Related posts

रायपुर : जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री।

rktvnews

चतरा:ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के निर्देश।

rktvnews

रायपुर : असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त।

rktvnews

भोजपुर : बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर! घायल बाइक सवार आरा रेफर।

rktvnews

रांची:प्रदीप यादव के भाई दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा फिर पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

भोजपुर:प्रो अक्षयवर सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment