RK TV News
खबरें
Breaking Newsबालश्रम

पूर्वी चंपारण:विवाह कार्यक्रम में लाइट ढोने के कार्य में लगाए गए बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)07 मार्च।श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोतिहारी सदर के नेतृत्व में मोतिहारी शहर अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विवाह कार्यक्रम में लाइट ढोने के कार्य में लगाए गए बाल श्रमिकों हेतु सघन जाँच अभियान चलाया गया।
जाँच के क्रम में मोतिहारी शहर के नई परी ट्रॉली रोड लाइट, छतौनी बंगाली कॉलोनी मोतीहारी से 07 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बताया कि बच्चों से विवाह कार्यक्रम में लाइट ढोने के कार्य में बाल श्रमिकों को लगाने पर बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है।
इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी।
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोतिहारी सदर ज्योति सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुगौली दिवाकर प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर सरफराज अहमद खान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, केसरिया सुरेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, ढाका रामप्रकाश, प्रयास संस्था से विजय कुमार शर्मा एवं पुलिस लाइन से 06 पुलिस कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम शामिल थी।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

फूड पॉइजनिंग के शिकार बच्चों का अपनी उपस्तिथि में रघुपति यादव ने करवाया इलाज।

rktvnews

नवादा:नरहट प्रखंड के पंचायत भवन बभनौर एवं हिसुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय बजरा में जन संवाद।

rktvnews

पत्रकार का सरकार की निष्पक्ष आलोचना करना राजद्रोह नहीं : पूर्व सीजेआई यूयू ललित

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी के गोद लिए विद्यालय का मॉडल स्कूल की तर्ज पर हुआ कायाकल्प।

rktvnews

विश्व बैंक वेबिनार में इरेडा सीएमडी ने कहा कि भारत को अपने सीओपी जलवायु संकल्‍पों को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष 2024-2030 के दौरान 30 लाख करोड़ के निवेश की जरूरत है ।

rktvnews

Leave a Comment