
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मई।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया ने सहार प्रखंड अंतर्गत एकवारी महादलित टोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टोले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने वहां तक संपर्क पथ के निर्माण हेतु ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालयों की स्थिति का अवलोकन किया गया। साथ ही, सभी परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें यथाशीघ्र वासगीत पर्चा निर्गत करने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया गया। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या-02 में पक्की (PCC) सड़क के निर्माण तथा वर्षा जल एवं अन्य जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नाली निर्माण का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी,सहार को दिया गया ताकि स्थानीय निवासियों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ हो सकें।
निरीक्षण के दौरान निदेशक,डी.आर.डी.ए., निदेशक, एन.ई.पी., प्रखंड विकास पदाधिकारी सहार, अंचलाधिकारी सहार, जिला स्वच्छता समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
