RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है

तमिलनाडु के मुख्य सचिव और विरुधुनगर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है
रिपोर्ट में घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति, मामले की जांच और मृतक एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होना चाहिए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 अप्रैल।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट का स्वतः संज्ञान लिया है। इस विस्फोट में कम से कम 18 श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को जब यह घटना घटी, तब कारखाने में महिलाओं सहित 100 से अधिक श्रमिक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रासायनिक मिश्रण और निर्माण प्रक्रिया के दौरान घर्षण के कारण विस्फोट हुआ। खबरों के मुताबिक, जिले में हाल ही में हुई इसी तरह की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी।
आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो इससे पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आते हैं। आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव और विरुधुनगर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति, मामले की जांच और मृतक एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होना चाहिए।
20 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल श्रमिकों को विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Related posts

भोजपुर:”‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा आरा, सिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस।

rktvnews

भोजपुर :जिला कांग्रेस कार्यालय में मना अगस्त क्रांति दिवस।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के 10 मामलों की सुनवाई कर किया गया समाधान।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया में सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन कैम्प लगा।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व- रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 29 जुलाई को : डा शशि कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment