RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की एक एक कर समस्याएं सुनी।

प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का दिया गया निर्देश।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)02 अगस्त।आज के जनता दरबार में आवेदन के माध्यम से जानकारी दी गई कि चतरा अनुसूचित जाति छात्रावास में अचानक शौचालय की टंकी एवं चारदिवारी ध्वस्त हो जाने के कारण टंकी के गंदे पानी चारों तरफ फैल गया है जिससे पीने वाला जल प्रदूषित हो गया है तथा चारदीवारी भी ध्वस्त होने के कगार पर हैं। जिससे छात्रों को कठिन समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। इस पर उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को स्थल जांच करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं एक लाईन मुहल्ला चतरा का रहने वाला मोहम्मद एकबाल ने आवेदन के माध्यम से बताया कि मैं दाहिने पैर से दिव्यांग हूं मुझे कहीं आने जाने के लिए बैट्री युक्त ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की कृपा की जाय। इसपर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने एक एक कर जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उक्त के अलावे जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, स्थापना, अस्पताल, अबुआ आवास, पेंशन, शौचालय, पेयजल से संबंधित समेत अन्य मामला शामिल है।
उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। साथ ही उक्त मौके पर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बताते चले की मंगलवार और शुक्रवार को 11 बजे से 1 बजे तक उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुन निष्पादन किया जाता है।

Related posts

1,546 एनसीसी कैडेट दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में बारह दिनों के थल सैनिक शिविर में भाग लेने के लिए तैयार।

rktvnews

पटना माइंड फेस्ट 2024: बिहार म्यूजियम में दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, देश- प्रदेश के छात्रों से ने इंडिया क्विज, क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड और वर्ड-बी में लिया हिस्सा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर संबोधन।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की खुद को भगवान का दूत बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कामयाब नहीं होगी : इंद्रेश मैखुरी

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:शाहबाद हीरोज एथलेटिक क्लब के मोनू कुमार का शानदार गोल बना चर्चा का विषय।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:मड़वन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्पेशल जांच, फ्री मिले महंगे इंजेक्शन।

rktvnews

Leave a Comment