RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त के निदेश पर जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण।

खाद्यान्नों की कालाबाजारी, अनियमितता अथवा योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)14 मई।उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निदेशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम एवं जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने संबंधित प्रखंडों के विभिन्न जन वितरण प्रणाली के करीब 75 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जन वितरण प्रणाली दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली की प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से दुकानों में खाद्यान्नों की उपलब्धता, जन वितरण प्रणाली दुकान के खुलने एवं बंद होने का समय, संधारित ई-पॉस मशीन की कार्यशैली, अनुज्ञप्ति, राशन कार्डधारियों की संख्या, राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर, शिकायत व सुझाव पुस्तिकाओं का संधारण, अग्निशमन यंत्र या आग बुझाने हेतु अन्य व्यवस्थाएँ, खाद्यान्न के दर निर्धारण सूचना पट्ट, कार्डधारी के नाम से संबंधित सूचना पट्ट, निर्गमन एवं विक्रय पंजी, खाद्यानों का रखरखाव तथा भार मापक यंत्रों आदि आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में अधिकांश दूकानों पर सूचना-पट्ट अद्यतन संधारित नहीं पाया गया। कई सूचना-पट्ट पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाये गये। ऐसे दूकानों पर नया सूचना-पट्ट लगाने एवं उसमें सभी आवश्यक सूचनाऐं अद्यतन करने हेतु निदेशित किया गया।
एक दूकान के स्टॉक में कम खाद्यान्न पाया गया, जिसके संबंध में संबंधित विक्रेता से स्पष्टीकरण करने हेतु निदेशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी दूकान खुले पाये गये।
गढ़वा प्रखण्ड के दूकानों के निरीक्षण के क्रम में एक गंभीर मामला संज्ञान में आया कि विक्रेताओं द्वारा 10 रूपये प्रत्येक कार्डधारी से दाल और नमक के लिए राशि ली जाती है। इस संबंध में संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकान के विक्रेताओं से स्पष्टीकरण करने हेतु निदेशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित लाभुकों द्वारा भी जन वितरण प्रणाली की कार्यशैली के बारे में पूछा गया एवं जन शिकायतों को दूर करने के निदेश दिए गयें।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को लाभुकों को निर्बाध, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही खाद्यान्नों की कालाबाजारी, अनियमितता अथवा योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गये।
जन वितरण प्रणाली दुकानों के औचक निरीक्षण से संबंधित जांच प्रतिवेदन को अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति कार्यालय, गढ़वा को भेजी गई। विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों में पाए गए खामियों को शीघ्र दूर करने एवं एक जन वितरण प्रणाली दुकान के लिए होने वाले सभी आवश्यक उपकरणों, सामग्रियों एवं रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया ताकि खाद्यान्न आपूर्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके।

Related posts

IIT छात्र आकर्ष राज को पीएनबी आरा ने दिया शिक्षा ऋण।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह का 11वां पुण्यतिथि समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल ने शाहपुर के शांता कुमार पांडे को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित।

rktvnews

जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आर्मी डे परेड संकलन का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव प्रेक्षक की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा, शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment