RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 मार्च। भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है की पटना पालीगंज कृषि मैदान मे पिछडा अति पिछडा महासम्मेलन मे शामिल होने के लिए भोजपुर जिला से भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विधानपार्षद जीवन कुमार,तरारी के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, शाहपुर से भाजपा नेता भुवर ओझा,संदेश से रामदिनेश यादव,मीरा यादव,कौशल यादव जगदीशपुर से सुषुमलता, के नेतृत्व मे सैकड़ों विभिन्न गाड़ियों से हजारों हजार की संख्या मे समर्थक गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए पालीगंज पहुंचे।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सैकड़ो गाड़ियों के काफिले को भाजपा का झंडा दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पटना के पालीगंज मे अमित शाह के पिछडा अतिपिछड़ा महासम्मेलन मे आने पर गजब का उत्साह है।देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सबका साथ सबका विकास के साथ विकास हो रहा है।आज बिहार ही नही देश भर के पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग मोदी जी के साथ है और 2024 मे इसी समाज के बदौलत एनडीए का 400 पार सीट आएगा और मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भोजपुर जिला से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता मे भाजपा, मोदी और शाह के प्रति इतना प्रेम है कि वे स्वतः पिछड़ा, अतिपिछड़ा सम्मेलन मे शामिल होने के लिए बहुत अधिक संख्या मे पहुंचे। आज पिछडा-अति पिछड़ा का नेता केवल मोदी जी है। बिहार के कथित पिछडो़ का नेता केवल उनको ठगने का काम करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सभी का सर्वमान्य नेता है।
सम्मेलन मे द.बिहार क्षेत्रीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,प्रेम पंकज ललन,वंदना राजवंशी,नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर,संजय सिंह,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रितुराज,विभु जैन,ममता सिंह सहित सभी भाजपा पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल हुए।
