RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा जिले में 49 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)14 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को गढ़वा जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण अभियान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रखंडों की लेडी सुपरवाइजरों द्वारा 49 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, साफ-सफाई, आधारभूत संरचना एवं संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित सुपरवाइजरों को केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिला समाज कल्याण कार्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत लेडी सुपरवाइजरों द्वारा क्षेत्रवार निरीक्षण किया गया। समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा भी “जाटा-1” एवं “जाटा-2” परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। “जाटा-2” परियोजना केंद्र के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में Co-Location के तहत बाल देखभाल केंद्र संचालन हेतु उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन हेतु पृथक कक्ष उपलब्ध नहीं है।
उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संबंधित अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Related posts

भोजपुर:नेशनल स्कॉलरशिप परीक्षा की तैयारी हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: अवैध खनन के विरुद्ध देर रात्रि की गई छापेमारी में 2 नाव को किया गया जप्त।

rktvnews

सीएसआईआर-सीजीसीआरआई में ‘वन वीक वन लैब’ कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रायपुर : शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा ?

rktvnews

देवघर :मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment