RK TV News
खबरें
Breaking News

कायस्थ समाज को मिलेगा सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का सकारात्मक आश्वासन।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह ,27 जून।कायस्थ समाज को राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान कायस्थ समाज की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में महासभा के संरक्षक धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश के प्रशासन, शिक्षा, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति एवं सामाजिक जीवन के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के प्रति कायस्थ समाज की प्रतिबद्धता सदैव अटूट रही है।
उन्होंने केंद्र तथा विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों एवं संगठन में कायस्थ समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व न मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों में निराशा का वातावरण बना है। उन्होंने आग्रह किया कि समाज की योग्यता, क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को ध्यान में रखते हुए उसे सरकार एवं संगठन में सम्मानजनक और पर्याप्त भागीदारी प्रदान की जाए।
इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि कायस्थ समाज के सम्मान, उत्थान एवं उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
बैठक के दौरान यह भी घोषणा की गई कि 23 अगस्त 2026 को कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में नितिन नवीन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर “अखिल भारतीय कायस्थ प्रतिभा सम्मान” का भी आयोजन होगा, जिसमें शिक्षा, प्रशासन, साहित्य, कला, विज्ञान, मीडिया, उद्योग एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कायस्थ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

जमीन दो ,आवास दो आंदोलन के लिए जन सम्पर्क अभियान तेज – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क।

rktvnews

भोजपुर:शहीद कवि कैलाशपति सिंह की कुर्बानी से सीख लेने की जरूरत: डीआईजी सत्य प्रकाश

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आरा हेल्पिंग हैंड द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस।

rktvnews

Leave a Comment