
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)27 जून।भोजपुर व्यवहार न्यायालय के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत अजय शंकर, पुत्र सुधेश्वर भट्ट, निवासी बालबाँध ने 36वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रथम प्रयास में ही अपनी टीम के साथ 7वाँ स्थान प्राप्त किया।
अजय शंकर ने अपने साथी खिलाड़ी यथार्थ एवं शुभम के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल (NR) पुरुष वर्ग में 972 अंक अर्जित कर सामूहिक रूप से 7वें पायदान पर कब्जा जमाया। वहीं उनकी साथी खिलाड़ी आराध्या श्री ने इसी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 जून 2026 से 25 जून 2026 तक पटना स्थित विक्रम एवं कल्याण बिगहा में आयोजित हुई थी, जिसमें पूरे बिहार से 650 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुरुषोत्तम मिश्रा ने अजय शंकर एवं आराध्या श्री को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अजय शंकर के प्रशिक्षक पीयूष कुमार, मनोज सिंह एवं नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रोहित सिंह ने बताया कि नौकरी के साथ शूटिंग में सामंजस्य बिठाना अपने आप में चुनौती है। इसके बावजूद इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से जिले का नाम रोशन किया है। कोच पीयूष कुमार ने भी अपनी श्रेणी में रजत पदक जीतकर एकेडमी का मान बढ़ाया।
अब यह सभी खिलाड़ी National Shooting Championship में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। सम्पूर्ण न्यायालय परिवार ने अजय शंकर को शुभकामनाएँ दी है।
