RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निम्नतम श्रेणी वाले विभागों के साथ की बैठक सुधार करने के दिए निर्देश।

आरटीई के अंतर्गत 410 विद्यार्थियों का हुआ नामांकन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)31 जुलाई।मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के अंतर्गत माह जून 2024 में प्राप्त निम्नतम श्रेणी वाले बी,सी,डी व ई वाले कार्यक्रमों की विभागीय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में की उन्होंने कहा जितने भी संदर्भ निम्नतम श्रेणी में इनका निस्तारण किया जाए और उच्चतम श्रेणी में विभाग के कार्यक्रम में रहने चाहिए जिन विभागों की रैकिंग खराब आएंगी उन पर कार्यवाही की जायेगी शीघ्र जो मामले लंबित है उनका निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की अंतर्गत संचालक विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं के अनुश्रवण /समीक्षा हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स/अनुश्रवण समिति की बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ऑपरेशन कायाकल्प मिशन प्रेरणा एवं निपुण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक की । जनपद बागपत 19 पैरामीटर के अंतर्गत 16 पैरामीटर में 100% है तीन पैरामीटर में 90% है जिसे पूर्ण करने के भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए राज्य स्तर डीबीटी में प्रदेश में जनपद बागपत द्वितीय स्थान पर है जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की जिला स्तरीय टास्कफोर्स के अंतर्गत जिन अंतर्य विभागों का योगदान रहता है उनके साथ साप्ताहिक बैठक अवश्य की जाए जिससे की समस्या का समाधान हो जाए और कार्य में तीव्रता आ जाए और बच्चों को उसका लाभ प्राप्त हो बच्चों का आधार कार्य कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि 3 अगस्त तक अपनी कार्य योजना अवश्य बना ली जाए आरटीई अधिनियम निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के अंतर्गत 526 आवेदनों के सापेक्ष 410 के आवेदन नामांकन हुए जिलाधिकारी ने इन बच्चों की लिस्ट उपलब्ध कराई जाने के बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जिला अधिकारी ने कहा कि इन बच्चों की और अधिक हेल्प की जाएगी जिन्होंने संघर्ष के बाद अपना नामांकन आरटीई के अंतर्गत कराया।
ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, विद्यालय निरीक्षण, सामुदायिक सहभागिता, शारदा कार्यक्रम, बालिका शिक्षा, समेकित शिक्षा एवं मिड—डे—मील योजना पर विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रेरणा एप पर जो भी निरीक्षण किए जाएं उसमें शिक्षा की गुणवत्ता का उल्लेख अवश्य किया जाए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

भगवान श्री राम सत्य,नीति और धर्म के प्रतीक हैं लेकिन भाजपाई हर सांप्रदायिक उन्मादो को फैलाने में जै श्री राम का नारा लगा रहे है जो निंदनीय है:आनंद मोहन

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया ।

rktvnews

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:स्वामित्व योजना से हो रहा है भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तिकरण।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन में राज्यपाल से भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment