RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:“खुशियों की दास्तां”: “आयुष्मान” योजना के तहत फ्री इलाज होने से निशा चिंतामुक्त हुई।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)12 सितंबर।खरगोन जिले के ग्राम साईंखेड़ा निवासी निशा गर्भावस्था के दौरान अपने प्रसव को लेकर बहुत चिंतित रहती थी। पिछले दिनों जब प्रसव का समय आया तो निशा और विशाल की चिंता और बढ़ गई। निशा अपने पति विशाल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना गई तो वहां के डॉक्टर्स ने निशा का चेकअप करने के बाद कुछ जटिलताएं बताईं और विशाल को मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में निशा की डिलीवरी कराने की सलाह दी।
पंधाना के डॉक्टर्स की सलाह पर विशाल अपनी पत्नी निशा को लेकर जिला अस्पताल खण्डवा आया और स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया। प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान महिला को झटके आ रहे थे तथा उसकी स्थिति अत्यधिक गंभीर थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल महिला के लिए खून की व्यवस्था कर मां और बच्चे की जान बचाई। इस दौरान महिला को 1 यूनिट खून भी चढ़ाया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा पवार, डॉ. रसना एवं उनकी टीम के सहयोग से पिछले सोमवार को निशा का सफल ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद निशा ने बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि बालिका शिशु का वजन 3 किलोग्राम है और जच्चा-बच्चा दोनों अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। निशा गुरूवार को डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच गई है। विशाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का कार्ड होने से अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिली और जच्चा-बच्चा की देखरेख भी अच्छी हुई। अब निशा और विशाल बहुत खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट करते हैं।

Related posts

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

rktvnews

पटना:पाटलिपुत्र फैशन वीक संपन्न।

rktvnews

महावीर चक्र से सम्मानित कैप्टन चंद्र नारायण सिंह के परिवार ने गढ़वाल राइफल्स को वीरता पदक प्रदान किए।

rktvnews

नारनौल:एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर उन्हें नमन कर वंदन किया।

rktvnews

Leave a Comment