RK TV News
खबरें
Breaking News

6 करोड़ में होगा नांगल चौधरी शहर जगमग: डॉ अभय यादव

डॉ अभय यादव

RKTV NEWS/नारनौल( महेंद्रगढ़)04 मार्च। हरियाणा सरकार ने नांगल चौधरी नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की  योजना  को अपनी मंज़ूरी दे दी है। इस काम के लिए 3400 स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 6.25 करोड़ रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी करते हुए 4.69 करोड़ रुपये की राशि अलॉट भी कर दी गई है।
नांगल चौधरी विधायक डाक्टर अभय सिंह यादव ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका में सीवरेज और सड़कों की व्यवस्था होने के उपरांत शहर वासियों की पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने  की माँग प्रायः आती रहती थी।  इस काम के लिए नगर पालिका द्वारा सर्वे उपरांत एस्टिमेट तैयार करवा कर सरकार को भेजे गए थे जिनको मंज़ूर करते हुए सरकार ने यह राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि  से नगर पालिका क्षेत्र में  परिवर्तित हुआ यह शहर विकास की प्रारंभिक अवस्था से गुज़र कर अब विकसित क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा है। शहर के मुख्य आबादी क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की स्थापना पहले ही कर दी गई है और अब जल शोधन के लिए  प्लांट भी निर्माणाधीन है जिसके अगले 2 महीने में पूरा होने की संभावना है। अब नांगल चौधरी नगरपालिका क्षेत्र में आने वाली ढाणीयों समेत स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होने के उपरांत एक नए स्वरूप  का मार्ग प्रशस्त होगा। शीघ्र ही शहर के मुख्य सड़कों पर शहर से बाहर प्रवेश द्वारों का भी निर्माण क्रिया जाएगा जिसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसी प्रकार  नदी के साथ साथ बाहरी क्षेत्र को जोड़ने वाली सीमेंट की सड़क के निर्माण  की टेंडर प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है और इसके उपरांत उक्त सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शहर के पीने के पानी की आपूर्ति में सुधार  के लिए शहर में दो  अतिरिक्त  बुशस्टिंग स्टेशन का निर्माण भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रकार से शहरवासियों की सभी कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और समस्त नांगल चौधरी क्षेत्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा रहा है ।

Related posts

पुलिस ने किया 90 लीटर शराब बरामद।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री सूचना एवं जन-संपर्क विभाग ने प्रेस क्लब दरभंगा का किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:सफलता की मिठास:₹30,000 के ऋण से ‘पलाश पेड़ा’ के ब्रांड तक का सफर…

rktvnews

पीएफसी ने गुजरात सरकार के साथ 25,000 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का दिल्ली में उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment