RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के लिए जमीन की उपलब्धता का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

RKTVNEWS /मोतीहारी (बिहार)27 जुलाई।उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश-सह-निरीक्षी न्यायाधीश पूर्वी चंपारण, प्रभात कुमार सिंह के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूर्वी चंपारण देवराज त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरव जोरवाल के साथ पूर्वी चंपारण जिला के चकिया,पकड़ी दयाल, सिकरहना एवं रक्सौल अनुमंडल में व्यवहार न्यायालय के लिए 6.5 एकड़ जमीन की उपलब्धता का स्थलीय निरीक्षण कर जायज लिया गया।
चकिया अनुमंडल में एस० आर० ए० पी० कॉलेज के दाहिनी तरफ राष्ट्रीय उच्च पद से सटे हुए 6.5 एकड़ जमीन अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय चकिया के लिए चिन्हित किया गया एवं अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर चकिया को इसका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया। यहां पर व्यवहार न्यायालय के साथ-साथ डिजिटल कोर्ट रूम, अधिवक्ताओं की बैठका तथा न्यायाधीश आवासीय परिसर का निर्माण होना है। इसी तरह पकड़ीदयाल, सिकरहना एवं रक्सौल अनुमंडल में भी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के लिए जमीन की उपलब्धता देखी गई। पकड़ीदयाल में पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर पकड़ीदयाल-चोरमा के बीच जमीन की उपलब्धता देखी गई और उसकी मुआयना की गई। रक्सौल अनुमंडल में अनुमंडल कार्यालय के बगल में ही अवस्थित जमीन का नापी करकर देख लेने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को दिया गया।
इस अवसर पर संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर भी उपस्थित थे।

Related posts

विकसित भारत: जी राम जी योजना मनरेगा के आगे का कदम है:केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

वैशाली:जनहित के सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

नारनौल:युवा महोत्सव-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली बैठक!अब 20-21 नवंबर को सभागार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ किया।

rktvnews

66वें नेशनल स्कूल गेम्स- वेटलिफ्टिंग में बीकानेर के केशव बिस्सा ने जीता गोल्ड मेडल और सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी का खिताब -प्रदेश को ताइक्वांडो और कुश्ती में रजत, कबड़डी, बैडमिंटन और जूडो की टीमों नेे दिलाए कांस्य पदक।

rktvnews

सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमत घटी!आज से 80 रुपये किलो बिकेगा टमाटर।

rktvnews

Leave a Comment