फ्री हिट पर डबल चौका मारिये: दीपंकर भट्टाचार्य
मोदी जी आजकल मिमियाने लगे हैं :तेजस्वी यादव
हमे अधिकार देने वाला संविधान खतरे में है : मुकेश सहनी
RKTVNEWS /आरा (भोजपुर) 27 मई।जगदीशपुर के स्वारथ शाहू प्लस टू उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए विशाल जनसभा हुई। इस सभा मे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाकपा – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, बिहार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, मोहन प्रकाश, कॉंग्रेस प्रभारी, संजय यादव, राज्य सभा सांसद, सहित आरा लोकसभा उम्मीदवार सुदामा प्रसाद, कांग्रेस बिहार अध्यक्ष अखिलेश सिंह, अगिआंव उप चुनाव प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन, कुणाल, राज्य सचिव , भाकपा-माले, श्री रामविशुन सिंह उर्फ लोहिया , विधायक, जगदीशपुर, शामिल हुए। अजीत कुमार सिंह,विधायक, डुमराव सभा की संचालन किया।
राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया वाले यहां नही है। वे दलितों, गरीबों, आदिवासियों, नौजनो का नही है, वे अडानी – अम्बानी है। मोदी जी को भगवान ने भारत ने अडानी के लिए काम करने के लिए भेजा है।
उन्होंने कहा कि आम लोग जीएसटी देते है, पैसा लोगों का है, कर्ज माफ अडानी जी का होता है
उन्होंने कहा कि गरीब एक कपड़ा खरीदने है तो उतना ही जीएसटी देता है। चीन का माल बेचता है तो चीन को फायदा हॉट है और का चेहरा 24 घण्टे टीवी चैनल पर दिखता है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों को गरीब और अमीरों को अमीर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर गरीब मजदूर का लिस्ट बनेगी और 5 जुलाई को हर गरीब महिला के एकाउंट में पैसा आएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को धान व आलू के सही दाम नही मिलता है, वह उन्हें मिलेगा। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो अग्निवर योजना को खत्म कर देंगे।
भाकपा(माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आखिरी चरण की आठ सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी जहां लगातार ‘नो बॉल’ फेंक रहे है, वहीं इंडिया गठबंधन फ्री हिट पर दो चौके लगाकर आठों सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मोदी का कोई जुमला नहीं चल पा रहा है। लोग कह रहे हैं, जुमला नहीं जवाब दो, दस सालों के हिसाब दो!का. दीपंकर ने कहा कि आज विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। पहले आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया जेल मे डाले गए, फिर झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल में दाल दिया गया। अगिआंव के लोकप्रिय युवा विधायक मनोज मंजिल को हत्या के एक फर्जी मुकदमें में उनके 22 साथियों समेत जेल में डाल दिया गया और विधायकी छीनकर चुनाव करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को राजा और जनता को याचक समझते है। लेकिन गरीबों के पास उनसे ज्यादा स्वाभिमान है। जनता ने बड़े-बड़े तख्त और ताज गिराये है और बेईमानों का राज मिटाए हैं।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार हर गरीब के लिए 10 किलो राशन देगी और भोजन के अधिकार की गारंटी करेगी। 500 रुपये में रसोई गैस और 200 यूनिट मुफ़्त बिजली देगी, किस्सनों को एमएसपी की गारंटी देगी और 1 करोड़ नौजवानों को रोजगार देगी।
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में दलित-पिछड़ों के लिए फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और आरक्षण की व्यवस्था की थी। उसमें हिन्दू-मुस्लिम सभी शामिल थे। मोदी जी इस आरक्षण में भी हिन्दू-मुस्लिम करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले दिनों जो जातीय गणना हुई उसके आधार पर आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 75 प्रतिशत करना होगा।
का. दीपंकर ने कहा कि बोजपुर 1857 की क्रांति की जमीन है। वोट देने के अधिकार के लिए 1969 से ही गरीब लोग कुर्बानी देते रहे हैं। चुनाव हमेशा एक जनांदोलन में तब्दील हो जाता है और इस बार भी हो गया है ।
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की धरती ने हमेशा सबको नेतृत्व देने का काम किया है। इंडिया गठबंधन नौजवानों की बेरोजगारी और लोगों की महंगाई और गरीबी के दर्द के साथ खड़ा है। हम पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई की बात करते हैं जबकि प्रधानमंत्री के पास कोई मुद्दा नही बचा है। वे मुजरा, मटन, मंगलसूत्र, मंदिर और मुसलमान – यही मिमिया रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महंगाई अब उनको महबूबा लग रही है। ऐसा झूठ प्रधानमंत्री देश क्या दुनिया में भी नही मिलेगा।
उन्होंने कहा कि देश की शान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के साथ भी बदसलूकी करनेवाले, कोरोना वैक्सीन, नोटबन्दी और सृजन घोटाला करनेवाले मुझे जेल में डाल देने की धमकी दे रहे हैं। उनकी तानाशाही 4 जून तक ही चलेगी।
मुकेश साहनी ने कहा कि आज संविधान खतरे में है। अगर संविधान नही होता तो मछली बेचने वेक का बेटा मंत्री नही बनता। इस लिए संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन पतयाशी सुदामा प्रसाद को वोट करिए।
