RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: फाइलेरिया उन्मूलन को ले सेमिनार का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को चंदवा के एक रिसॉर्ट में फाइलेरिया उन्मूलन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सबको ट्रेनिंग दिया गया और बताया गया कि मरीज को कैसे शत प्रतिशत लाभ दिया जा सके।
इस सेमिनार का उद्घाटन सिविल सर्जन भोजपुर डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने फलेरिया और इसके प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि फलेरिया की दवा डिस्ट्रीब्यूशन की शाम रेगुलर इवनिंग ब्रीफिंग करें एवं रिजेक्शन वाले पुराने साइट पर विशेष ध्यान देकर वहां दवा खिलाना है। इस सेमिनार में हर ब्लाक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी ट्रेनिंग लिए। प्रोग्राम को सफल बनाने में संतोष कुमार ,भीम कुमार एवं कुमारी प्रियंका का विशेष योगदान रहा ।सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को पर्चा ,बैनर एवं फाइलेरिया का दवा दिया गया।

Related posts

चतरा:डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी एंड पोल डे अरेंजमेंट्स विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अभय विश्वास भट्ट बने नोखा विधानसभा के प्रभारी।

rktvnews

बागपत : प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।

rktvnews

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है:-डॉ. विनोद

rktvnews

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment