RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 27 जुलाई को भिखारी ठाकुर शोध संस्थान प्रख्यात मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर आयोजित करेगा गोष्ठी।

आरा के भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच के प्रांगण में स्थापित बाबू ललन जी की प्रतिमा।

“शास्त्रीय संगीत में बाबू ललन जी का योगदान” विषयक गोष्ठी का होगा आयोजन।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर ) 23 जुलाई। स्थानीय पटेल पड़ाव परिसर स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच के प्रांगण में स्थापित एशिया चैंपियन मृदंगवादक बाबू ललन जी (जमीरा) की प्रतिमा पर उनकी जयंती 27 जुलाई पर माल्यार्पण सह” शास्त्रीय संगीत में बाबू ललन जी का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
विदित हो की बाबू ललन जी अपने जीवनकाल में आरा की धरती से शास्त्रीय संगीत को नई ऊर्जा प्रदान की थी।जिसकी चर्चा आज भी सर्वत्र है। उस समय देश भर के शास्त्रीय संगीत से जुड़े लोग जमीरा कोठी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने पर अपने आप को सौभाग्यशाली समझते थे चाहे वो देश का कोई भी घराना हो।
बाबू ललन जी की जयंती आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने बताया की आगामी 27 जुलाई को प्रख्यात मृदंगवादक की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:संकल्प से सिद्धि तक”एक विचार गोष्ठी सह बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

जयपुर:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 60 से अधिक कार्रवाई, 12 एफआईआर और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय टनल निर्माण का निरीक्षण।

rktvnews

15 वी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उद्योग तथा रीको विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र ने इतिहास रचा, 51.35 प्रतिशत कुल मतदानके साथ पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया।

rktvnews

Leave a Comment