RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत: जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 जून।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नेआज विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, कोई लापरवाही करेगा तो उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा जो कार्य अधिकारियों को मिला है उन दायित्वों के प्रति अपनी सेवा दें।
जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा की जिसमें निवेश मित्र के अंतर्गत कुल 371 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 294टोटल अप्रूव हुए निरस्त 14 आवेदन हुए इसके संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की उन्होंने कहा समय अंतर्गत निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों को निस्तारण किया जाए और जिससे संबंधित आवेदक को भी जानकारी से अवगत कराया जाए किस वजह से आवेदन निरस्त किया गया है। जिलाधिकारी ने धारा 80 के संदर्भ में बताया कि धारा से नहीं हो पा रही है वह धारा 116 में आवेदन करें संबंधित तहसीलदार के रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम के द्वारा आदेश पारित कर दिया जाएगा जो पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी ।
जिलाधिकारी ने कहा उद्यमियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए उन्होंने कहा जनपद में उद्योग क्षेत्रों का विकास ब्रह्द स्तर पर होना चाहिए जिलाधिकारी ने कहा उद्यमी की समस्या को संबंधित अधिकारी त्वरित गति पर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें और आपस में समन्वय भी स्थापित करते रहें उद्यमी का और संबंधित अधिकारी का विभाग के प्रति समन्वय अच्छा रहना चाहिए। बागपत इंडस्ट्री बेलेफेयर एसोसिएशन बागपत वॉटर ओवर हेड टैंक को क्रियाशील कराए जाने के साथ-साथ प्रत्येक पहुंच मार्ग पर पानी की लाइन से कनेक्ट हाइड्रेट लगाए जाने एवं एक भूमिगत पानी का स्टोरेज टैंक भी स्थापित कराई जाने की मांग की गई थी जिसमें 90 उद्यमियों की सहमति के आधार पर संबंधित विभाग से ₹500000 का बजट मिल गया है जिससे जल निगम द्वारा सर्वे कराकर इस पर शीघ्र ही कार्य कराया जाएगा जिससे उद्यमियों एवं आसपास के क्षेत्र को लाभ प्राप्त होगा।
त्रिशिव टेक्सटाइल खेकड़ा धारा 80 संबंधित जो समस्या थी उसमें जिलाधिकारी ने धारा 116 के अंतर्गत आवेदन करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को 15 दिन में हल किया जाए और अपर जिला अधिकारी बागपत को अवगत कराया जाए।
आकृति ज्वेलरी क्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सिसाना बागपत को विद्युत संयोजन की स्वीकृति भाग 400 किलोवाट को 600 किलोवाट करने के लिए विद्युत विभाग को
बिजली विभाग से अपेक्षा की गई है इसके संदर्भ में जिलाधिकारी ने उपकरण 7 दिन में लगाए जाने के निर्देश दिए हैं अधीक्षण अभियंता ने बताया कि संबंधित प्रकरण का टेंडर कर दिया गया है जल्दी कार्य हो जाएगा।
कॉन्टिनेंटल होम फर्निशिंग खेकड़ा इकाई की गैस कनेक्शन संबंधित जो थिंक गैस से लंबी समस्या है इसके संबंध में जिलाधिकारी ने थिंक गैस के अधिकारियों को गैस पाइपलाइन संबंधित समस्या का समाधान 15 अगस्त तक करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,जीएम डीआईसीअर्चना तिवारी , अधीक्षण अभियंता केपी खान ,उद्यमी अश्वनी शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कर्नाटक में बुनियादी ढांचे के विकास को मंजूरी।

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया।

rktvnews

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेवा शुल्क से संबंधित अपने निर्देशों का पालन न करने पर रेस्तरां और होटल एसोसिएशनों पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

rktvnews

प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों को प्रदेश में ही निवेश करने के लिए करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment