RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मंडला आयुक्त व आई जी ने कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

शिव भक्तों की यात्रा सरल और सुगम बनाए जाने के लिए संबंधित को दिए निर्देश।

सड़क, साफ सफाई ,पानी , चिकित्सा, सुरक्षा, प्रकाश की रहे पर्याप्त व्यवस्था।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 जुलाई।जनपद बागपत की तहसील बागपत के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला दिनांक 1अगस्त2024 से 3 अगस्त 2024 तक संपन्न होने जा रहा है इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से ही करते हैं कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मेरठ मंडल मेरठ,मंडला आयुक्त सेल्वा कुमारी जे० व आईजी निचिकेता झा ने पुरामहादेव मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ,पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय व अन्य अधिकारियों के साथ पुरा महादेव मंदिर गेस्ट हाउस में तैयारीयों के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए आयुक्त ने कहा कावड़ यात्रा से संबंधित किसी भी शिव भक्तों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए कावड़ यात्रा को सरल और सुगम बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारी कटिबंध रहे उन्होंने कहा कावड़ मार्ग पर विद्युत पोलों पर पन्नी अवश्य लग जाए जो ट्रांसफार्मर रखे हैं उनके चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग हो जानी चाहिए मार्ग पर साफ सफाई के निर्देश सड़क व्यवस्थित तरीके से हो, प्रकाश व्यवस्था, पानी, सड़क सुरक्षा साफ सफाई चिकित्सा आदि की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो उन्होंने मंदिर मेला परिसर का भी निरीक्षण किया और और पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया उन्होंने कावड़ मार्गों का भी निरीक्षण किया।
श्रावण मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम दिनांक 2 अगस्त 2024 को अपराहन 3 :26 पर संपन्न होगा।
पवित्र श्रावण मास की पौराणिक कांवड़ यात्रा में भोलेनाथ के समस्त भक्तों का जनपद बागपत में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत चंद्रवीर सिंह ,जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री, अधीक्षण अभियंता केपी खान सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना के जिलाधिकारी के रूप में डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

माले विधायक मनोज मंजिल और अन्य 22 की आजीवन कारावास के विरोध में राज्यव्यापी विरोध दिवस के रूप में पूरे जिले में माले ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

rktvnews

बैंकिंग विनियमन संशोधन अधिनियम 2020 ने सहकारी बैंकों पर आरबीआई की निगरानी को बढ़ाया है।

rktvnews

27 दिसंबर को मनेगी डॉ.शंकरदयाल सिंह की 86वीं जयंती,कवि-सम्मेलन में जुटेंगे दिग्गज कवि एवं शायर।

rktvnews

झारखंड:राज्यपाल संतोष गंगवार ने विकास भारती का किया अवलोकन।

rktvnews

श्री किरेन रीजीजू ने कहा, भारत जल्द ही अपना सबसे तेज सुपरकंप्यूटर हासिल कर लेगा और अगले मार्च तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment