RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जनसेवक संघ के बैनर तले किसान सलाहकार की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 सितंबर।आज जनसेवक संघ भोजपुर के बैनर तले किसान सलाहकार की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अखिलेश कुमार सिंह ने व संचालन उमेश कुमार सुमन ने किया।संघ के बिस्तार और आगे की रणनीति पर जिला सचिव वरूण कुमार ने विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित 14 प्रखंडो से किसान सलाहकार ने अपने अपने संबोधन में संघ के विस्तार और प्रखंड स्तर पर कमिटी बनाए जाने की बात के साथ साथ आगामी 29 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को मिलकर सफ़ल करने की बात कही।बैठक में कहा गया की कृषि विभाग अपने संचालित योजनाओं को सफ़ल कराने के लिए किसान सलाहकार के नाम से भी पत्र जारी करे नहीं तो सभी सलाहकार कोई भी aap से कार्य नहीं करेगे।अपने संबोधन में जनसेवक संघ के राज्याध्यक्ष उमेश कुमार सुमन ने कहा कि आज केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार चारों तरफ आंदोलन का दौर जारी है, संविदा ANM का आंदोलन 8.7.24 से जारी है, हेल्थ विभाग चुप है, आम जनता बैचैनी से जीवन जी रही हैं, phc बंद है, किसान सलाहकार को कृषि विभाग जनसेवक के पद पर समायोजित नहीं कर रही, जबकि नियोजन में जनसेवक के रिक्त पदों पर अस्थाई नियोजन किया गया है, 14 साल से 13 हजार पर है जबकि अन्य विभागों के कर्मी का समय पर मानदेय बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन किसान सलाहकार को आज तक कोई बढ़ोतरी नहीं किया जा रहा है।
आज की बैठक में जानकी प्रसाद, धर्म कुमार, रामानंद सिंह ,महासंघ गोप गुट के नेता, किसान सलाहकार वरूण कुमार अखिलेश राम सुशील कुमार रंजीत बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, त्रिलोकी सिंह जयराम प्रसाद, उमेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, पीजी गुप्ता, सुराज सिंह, रवि शंकर, संजय पांडे, केशरी, आकाश कुमार,सहित अन्य किसान सलाहकार उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली:नगरपरिषद सभागार में महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संगठन हित में महासभा के सभी कार्य विधिवत रूप से संचालित होगें: जिलाअध्यक्ष प्रो एस एन सहाय

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए की राशियों का किया अंतरण।

rktvnews

भोपाल:संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच,अन्तर्राष्ट्रीय मेले फोयर डे पेरिस में होगी प्रदर्शित।

rktvnews

Leave a Comment