RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं SSR 2024 के तहत #PROUDOFMYBLO* थीम पर चलाया गया विशेष अभियान!उपायुक्त ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ सेल्फी ले किया उनका उत्साहवर्धन।

27.10.2023 से 09.12.2023 तक चलने वाले घर घर सर्वेक्षण अभियान का भी लिया विस्तृत जानकारी!कोई भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में न छूटे:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 27 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत आज चतरा जिले में मुझे अपने बीएलओ पर गर्व है थीम पर बीएलओ के कार्य को समुचित सम्मान देने व उनका उत्साहवर्धन करने के लिए 11:00 बजे पूर्वाह्न से दोपहर 12:00 बजे के बीच 1 घंटे तक सोशल मीडिया पर हैश टैग अभियान *#ProudOfMyBLO* चलाया गया। इसे लेकर मतदान केंद्र संख्या 310, 311, 470, 471, 472, 473, 474 मतदान केंद्रों पर जाकर जिला निर्वाचन पधाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने बीएलओ का उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ सेल्फी लेकर उनके महत्व को बताया। साथ ही उक्त मौके पर निरीक्षण के क्रम में बीएलओ से दिनांक-27.10.2023 से दिनांक-09.12.2023 तक चलने वाले विशेष अभियान व बीएलओ ऐप से सबंधित विस्तृत जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साथ उपायुक्त इमरान ने सभी बीएलओ को तन्मयता के साथ काम करने के लिए उत्साहित किया और कहा कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में न छूटे।

Related posts

भोजपुर: आरा में पीएम द्वारा किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की राशि के हस्तांतरण पर कृषि भवन में भाजपा भोजपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले – सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नॉर्थ टेक संगोष्ठी में कहा- आज के प्रौद्योगिकी-चालित युग में भविष्य हेतु तैयार रहने के लिए अनुसंधान और अप्रत्‍याशित घटक आवश्यक है।

rktvnews

एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली ‘इन-टर्मिनल’ क्विक कॉमर्स सेवा।

rktvnews

आपसी सौहार्द एवं भाईचारा सामाजिक एकता की कडी – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment