
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)16 जुलाई। आरा लोकसभा सीट से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने मुकेश सहनी की पिता की हत्या को अत्यंत दुखद बताया है। भाजपा भोजपुर जिला प्रवक्ता राजेश सिंह द्वारा साझा किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा है की सहनी जी के पिता की हत्या अत्यंद दुखद है। मुकेश सहनी सहित उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।उन्होंने कहा की यह हमें विश्वास है की बिहार सरकार अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी।

