RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट बाहर से आये परीक्षार्थीयों को निशुल्क ठहरने की देता है व्यवस्था : महंत सुमन बाबा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 सितंबर।महावीर मंदिर रमना आरा के तत्वावधान में शहर के बाहर से आये परीक्षार्थियों जिन्हें रात्रि विश्राम के लिये कोई स्थान नहीं मिल पाया हो उनके लिये रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। महंत सुमन बाबा ने बताया कि मंदिर के माध्यम से धार्मिक आयोजन तो लगातार होते रहते हैं लेकिन विद्यार्थी के परेशानियों को कम करने,होटल में ठहरना सबको संभव नहीं,वैसी स्थिति में उनको सहयोग करने के लिए केवल रात्रि विश्राम की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।सुमन बाबा ने बताया कि महावीर मंदिर ट्रस्ट ने आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रात्रि में सड़क और स्टेशन परिसर में घूमकर वैसे परीक्षार्थी को ढूंढा जिनके पास रात्रि विश्राम का कोई बसेरा नहीं था ।उन्हें मंदिर में स्थित संत निवास में रहने की व्यवस्था की गई ।परीक्षार्थियों को सुबह महावीर जी का प्रसाद देकर परीक्षा स्थल के लिये प्रस्थान कराने के साथ शुभकामनाएं दी गई ।महावीर मंदिर ट्रस्ट के सह सचिव सह आरा रोटी बैंक के सदस्य कुमार मोहित ने कहा की शहर के बाहर से आये हुये परीक्षार्थियों के लिये यह सेवा अनवरत जारी रहेगी ।और सभी से आग्रह किया कि इस सेवा को जन जन तक पहुँचाये ताकि आगे ज़्यादा से ज़्यादा परीक्षार्थियों की मदद की जा सके ।महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह,सचिव सुनील सिंह ,कोषाध्यक्ष संजय राय ने लोगो से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की और आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट को इस कार्य में सहयोग करने के लिये धन्यवाद दिया ।इस कार्य में आरा रोटी बैंक के राजेश कुमार,रवि सहाय,शैलेश केशरी,सतीश सिंह यूथ फॉर सेवा के आनंद कुमार ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।

Related posts

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोपाल:किसान हमारी अर्थव्यवस्था की हैं रीढ़: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय हेपेटाइटिस दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन!हेपेटाइटिस बीमारी को अनदेखा करना जान लेवा हो सकता है:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं उच्च शिक्षा संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment