RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चितौड़गढ़:पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण प्रारंभ।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 26 फरवरी। चित्तौड़गढ़ लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हो गया है ।
प्रशिक्षण के सहायक प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार से सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुआ। एक मार्च तक चलने वाले मतदान अधिकारियों के इस प्रशिक्षण में सेंट पॉल स्कूल के 32 विभिन्न कक्षों में पचास-पचास प्रशिक्षणार्थियों ने सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण डीएलएमटी डॉ कनक जेैन, ओमप्रकाश पालीवाल, रजत सुनिया एवं महेश नुवाल ने किया।
प्रशिक्षण के सहायक प्रभारी शर्मा के अनुसार प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का सहायक प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा तथा निर्वाचन तहसीलदार हर्षित शर्मा ने अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए। सभी मतदान अधिकारियों ने ईडीसी एवं डाक मतपत्र के लिए आवेदन किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से कोटा विमान पत्तन के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम ‘एजेंडा छत्तीसगढ़’ में हुए शामिल! छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में मिल रही नई पहचान -मुख्यमंत्री बघेल

rktvnews

बक्सर:रघुनाथपुर में हुए ट्रेन हादसें में फर्स्ट रिस्पॉन्ड पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: आरा के संभावना विद्यालय में ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : डीएम का कार्यक्रम स्थगित,अफसरों ने ली राहत की सांस।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment