RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:जन सुराज बिहार में विधानसभा चुनाव में 40 महिला नेत्रियों को देगी टिकट : प्रशांत किशोर

अब तक बिहार के इतिहास में किसी भी दल से नहीं बनी है, 30 महिला विधायक: प्रशांत किशोर

RKTVNEWS/पटना(बिहार)13 जुलाई।जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने महिलाओं के चुनाव में भाग लेने को लेकर बड़ी घोषणा की है। महिलाओं को लेकर एकदम स्पष्ट बात रखते हुए कहा कि बिहार में आज की जो परिस्थिति है, उस हिसाब से महिलाओं का मोर्चा बनाना संघठन बनाना झूट का कहना की मैं 30 से 50 प्रतिशत आरक्षण दे दूंगा ये सही नहीं है। जन सुराज में हमलोगों की सोच है कि जिले में कम से कम 1 महिला नेत्री को चुनाव जरूर लड़ाई जाए। अब ये जिम्मेदारी हम सब की है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में ऐसी महिला को ढूंढ कर निकालें जो समाज के लिए बेहतर काम कर पाए। आज तक बिहार के इतिहास में किसी भी दल में 30 महिला विधायक नहीं बनी है। हम जन सुराज वाले लोग 40 की बात कर रहे हैं।
मैं ये प्रस्ताव आप सब बिहार के लोगों के सामने रख रहा हूं कि जन सुराज दल और व्यवस्था के तहत कम से कम 1 महिला नेत्री साथी को अवसर दिया जाए। मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि अगर जिले में 2 अच्छी महिला नेत्री हुई तो इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें नहीं बढ़ाया जाएगा। मैं जो आपको बता रहा हूं इसे जन सुराज के संविधान में शामिल किया जाएगा।

Related posts

क्रांति दिवस पर पिथौरागढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जगदीशपुर के नये एसडीओ का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रील प्रभुपाद जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:RYA के राज्य सह सचिव कॉमरेड पंचम मांझी को दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

Leave a Comment