RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय से पौधे लगाकर की “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत।

लघु सचिवालय में पौधारोपण करती डीसी मोनिका गुप्ता।

पौधे को बच्चे की तरह पालें नागरिक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

एक साथ पौधे लगाकर अभियान से जुड़ते नागरिक।

#Palnt4Mother करके सोशल मीडिया पर भी डालें।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )10 जुलाई। जिला महेंद्रगढ़ को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत लघु सचिवालय के नजदीक खाली पड़ी जमीन से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की। जिला के इस सबसे बड़े अभियान में ग्राम पंचायत, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठन, एनजीओ तथा आम नागरिकों के सहयोग से इस बार 5.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
इस मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार और नागरिकों की सामूहिकता से जिला को हरा भरा बनाना है। आज इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। यह अभियान लगातार वर्ष भर जारी रहना चाहिए। इन पौधों को हमें अपने बच्चों की तरह पालना है। जब धरती हरी भरी होगी तो प्रकृति बहुत ही सुंदर नजर आएगी। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। ये पेड़ ही सबसे बड़ा तोहफा है।
डीसी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी फोटो #Palnt4Mother करके सोशल मीडिया पर डालें।
डीएफओ राजकुमार सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह तथा नगराधीश मनजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:सफलता का मंत्र नमन और मनन में है:डा.जंग भहादुर पाण्डेय

rktvnews

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को दी 345 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 169 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्या।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

नारनौल:स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत हरियाणा सरकार दे रही 4 हजार रुपए प्रति बच्चा आर्थिक सहायता : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment