RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 29 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में 36 हजार किलो से अधिक पिसा हुआ मसाला सीज किया गया।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मंगलवार को वीकेआई एरिया में अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोरेज, एसके फूड्स, छोटी चौपड़ पर अमित एंटरप्राइजेज और एसएल फूड्स मुरलीपुरा, नया खेड़ा जयपुर के यहां कार्रवाई की गई और पीसे हुए मसाले के नमूने लिए गए।
श्री ओझा ने बताया कि अमित एंटरप्राइजेज पर 7 हजार 350 किलोग्राम मिर्च पाउडर, एसके फूड्स पर लगभग 17 हजार 375 किलोग्राम मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर और एसएल फूड्स पर 11 हजार 350 किलोग्राम मिर्च, हल्दी एवं धनिया पाउडर सीज किया गया। इस प्रकार इन प्रतिष्ठानों से कुल 36 हजार 75 किलोग्राम पिसा हुआ मसाला मिलावट की आशंका पर सीज किया गया।
एसएल फूड्स द्वारा सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए थोक में मसाले पिसवा कर बिना लेबल के खुले में मसाले बेचने का भी तथ्य सामने आया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता और नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा चुनावों में उलटफेर के साथ होगा 2024 का अंत।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के माध्यम से आम लोगों का जीवन स्तर समृद्ध बनाने मे समर्पित:महामंत्री रामदयाल सिंह

rktvnews

बीएसएनएल ने तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ का मुनाफा कमाया- 2007 के बाद पहला मुनाफा।

rktvnews

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

हनुमामगढ:शस्त्र लाइसेंसधारकों को नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बंगाल के दंपत्ति को प्री एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment