RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान (चरण-V) का जिला स्तरीय समापन समारोह संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)04 जून।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, दुमका द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस (28 मई) से 04 जून 2026 तक संचालित “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान (चरण-V) का जिला स्तरीय समापन समारोह कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी मास्टर जलसहियाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से माहवारी स्वच्छता पर चर्चा करने तथा मासिक धर्म से जुड़ी मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए सतत संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान माहवारी स्वच्छता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों को समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं विभागीय कर्मियों को माहवारी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अभियान का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर जलसहिया, प्रखंड WASH समन्वयक, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, लीड्स एवं सिनी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्व राजीव गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

भोजपुर:तेजस्वी यादव का किया स्वागत।

rktvnews

सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 2025-26 तक मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर :राहुल गांधी के आरा आगमन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत ने पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन की उल्टी गिनती शुरू की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशियाई के रक्षामंत्री के साथ नई दिल्ली में तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता की; रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमति जताई।

rktvnews

Leave a Comment